जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भजनलाल सरकार पर बजरी माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का तांडव और खूनी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है.
बड़े शर्म की बात है कि प्रदेश की भाजपा सरकार बजरी माफियाओं पर नकेल कसने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। टोंक में दिनदहाड़े कांस्टेबल की नृशंस हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। यह पहली बार नहीं है कि माफियाओं ने खाकी पर इस तरह हमला किया हो, इससे पहले भी प्रदेश में कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां पुलिस और वनकर्मियों को निशाना बनाया गया, लेकिन सरकार ने कोई सबक नहीं लिया.
राज्य में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है, अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून और प्रशासन का कोई डर नहीं है. मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलायें और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करें.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
