AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तेदार युवक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी रिश्तेदार ने धोखे से लड़की को मिलने के बहाने बुलाया और उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद उसने उसे धमकाया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में शिवदासपुरा थाना पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि शिवदासपुरा निवासी एक व्यक्ति के परिजनों ने दिसंबर-2024 में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. शिकायत में जानकारी दी गई कि 15 साल की बेटी किसी काम से बाहर गई थी. जिसके बाद वह लापता हो गई.
इस पर पुलिस ने फरीदाबाद में छापेमारी कर नाबालिग लड़की की तलाश की. नाबालिग पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेसी भेज दिया.
पीसी:इंडियाटुडे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
