जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार कार के कंटेनर से टकराने से बड़ा हादसा हो गया है. जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर चंदवाजी थाना इलाके में आज सुबह 11 बजे हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है.
बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया. इस दौरान कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए. हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ.
इससे कार में सवार महिला व अन्य लोग उसमें फंस गये. हादसे के बाद एनएच-48 पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यातायात सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
