AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद यहां हड़कंप मच गया. खबरों के मुताबिक, आज जयपुर कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल किया गया. इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई।
धमकी की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इधर, डॉग स्क्वायड टीम, एटीएस, एसडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. हालांकि, करीब 4:30 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी के बाद आज सुबह 10:30 बजे पूरी बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि युवक ने नशे की हालत में सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. हालांकि, पुलिस की पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह सामने आ सकेगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी राजधानी में मुख्यमंत्री कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


