जयपुर: सीएम भजनलाल आज महल रोड पर सेना दिवस परेड में लेंगे हिस्सा, सेना को लेकर कही ये बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जयपुर: सीएम भजनलाल आज महल रोड पर सेना दिवस परेड में लेंगे हिस्सा, सेना को लेकर कही ये बात

जयपुर. राजधानी जयपुर में 78वें सेना दिवस के मौके पर आज जगतपुरा स्थित महल रोड पर सेना दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे. सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले शौर्य संध्या कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे. 78वें सेना दिवस पर आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड में भारतीय सेना द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और रक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

78वें सेना दिवस के मौके पर आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक महल रोड, जगतपुरा पर सेना दिवस परेड आयोजित की जाएगी. शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे.

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भारतीय सेना दिवस के अवसर पर सेना के सभी वीर जवानों, उनके परिवारों और समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन वीर प्रहरियों के अदम्य साहस, अद्वितीय समर्पण और सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिनकी सतर्कता से देश की सीमाएँ सुरक्षित रहती हैं। भारतीय सेना का प्रत्येक जवान हमारे देश के गौरव और राष्ट्रीय अस्मिता का जीवंत प्रतीक है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version