AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय नगर सेक्टर 3 नगर निगम सामुदायिक केंद्र के पास एक साड़ी शोरूम में भीषण आग लगने की खबर है। यहां साड़ीवाला के शोरूम में आग लग गई है. इस आग से काफी नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है. शोरूम में भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे.
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। कई दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक साड़ियां व अन्य कपड़े जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि इससे शोरूम में 30 से 40 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. साड़ीवाला के शोरूम में आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर देखें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
