जयपुर. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट पेपर लीग पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अपराधियों को बीजेपी से बाहर करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जिस तरह से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नीट पेपर लीक के आरोपी दिनेश बिनवाल से दूरी बनाने के लिए झूठ बोल रहे हैं, वह हैरान करने वाला है.
नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि भाजपा के जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस आरोपी को भाई लिखकर जन्मदिन और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देते हैं. आरोपी दिनेश बिनवाल न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता है बल्कि बीजेपी युवा मोर्चा की जयपुर देहात इकाई का जिला मंत्री भी है. सच स्वीकार करो मदन जी.
इससे पहले मदन राठौड़ ने कहा था कि हमारे यहां पेपर लीक नहीं हुआ. दूसरा राज्य केरल का था. जांच चल रही है. सब कुछ सामने आ जायेगा. दोषियों को सजा मिलेगी.
पीसी: फर्स्टइंडियान्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
