जयपुर. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य के सरकारी कॉलेजों के लिए टीचिंग एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी (RAJSES) के तहत सरकारी कॉलेजों में 32 विषयों में 3,540 पदों पर 5 साल के लिए अनुबंध पर भर्ती की जाएगी। अब इस भर्ती को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है.
इस संबंध में उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि बीजेपी ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल संविदा और अस्थायी भर्तियों के जरिए उन्हें ‘शिक्षा वीर’ बनाकर नौकरी दी जा रही है. 3540 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती में न तो अनुभव को कोई वेटेज है और न ही ओवरएज युवाओं को कोई राहत है.
क्या यही है बीजेपी का ‘सुराज’ और रोज़गार मॉडल? शिक्षित युवाओं के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ बंद होना चाहिए। संविदा नहीं स्थाई रोजगार राजस्थान के युवाओं का अधिकार है।
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
