जयपुर. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है. मदन राठौड़ द्वारा गहलोत को संन्यास लेने की सलाह देने के बाद पूर्व सीएम ने पलटवार किया है. इसके जवाब में बीजेपी नेता राठौड़ ने फिर से गहलोत पर तीखी टिप्पणी की है. अब उन्होंने कहा कि मैंने गहलोत को संन्यास लेने की सलाह दी थी क्योंकि उनके बयानों से मुझे लगा कि उन पर उम्र का असर हो गया है, लेकिन ये बात हर किसी पर लागू नहीं होती.
इस संबंध में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जो व्यक्ति सक्रिय है, जिसका दिमाग अच्छा काम करता है, जिसका शरीर व्यवस्थित है और तर्कसंगत है, वह 100 साल तक काम कर सकता है, लेकिन गहलोत साहब के शब्दों का चयन अब बिगड़ने लगा है.
इससे पहले राठौड़ ने कहा था कि गहलोत अभी वानप्रस्थ में हैं और 75 साल की उम्र पार करने के बाद संन्यास आश्रम शुरू होता है, अब उन्हें इंतजार करना बंद कर देना चाहिए. इस पर गहलोत ने पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेकर राठौड़ बीजेपी पर निशाना साधा था.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
