मुजफ्फरपुर: अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साधी चुप्पी.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
मुजफ्फरपुर: अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साधी चुप्पी.
मुजफ्फरपुर: अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 5 मरीजों की मौत, कई घायल, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने साधी चुप्पी.

AMN. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का सबसे बड़ा अस्पताल माने जाने वाले प्रसाद हॉस्पिटल में आज भीषण हादसा हो गया. यहां के आईसीयू वार्ड में आज अचानक आग लग गई. आग से अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है. जबकि कई अन्य मरीज घायल हैं. गुरुवार सुबह करीब तीन बजे हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है.

बताया जा रहा है कि आईसीयू में 13 से 15 मरीज गंभीर हालत में भर्ती थे. आग लगने के बाद वे खुद भी बाहर नहीं निकल सके, जिसके कारण धुएं और ऑक्सीजन की कमी के कारण कई लोगों की मौत हो गई. इस बीच जब बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार सरकार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर घटना पर कुछ नहीं कहा. पत्रकार उनसे सवाल पूछते रहे, लेकिन निशांत कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली.

पीसी-एबीपी न्यूज


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *