जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार से मांग की है कि कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किए गए अनिवार्य एफआईआर के नियम को अभी भी सख्ती से लागू किया जाना चाहिए.
इस संबंध में अशोक गहलोत ने आज कहा कि जयपुर के अस्पताल में बच्चे की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है. यह निंदनीय है कि पुलिस ने परिजनों की एफआईआर तक दर्ज नहीं की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा पुलिस महानिदेशक से बात करने के बाद एफआईआर दर्ज की गई. ऐसे में न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यह एक गम्भीर प्रश्न है।
पिछली कांग्रेस सरकार ने ‘अनिवार्य एफआईआर’ का नियम बनाया था ताकि पीड़ितों को न्याय मिलने का भरोसा हो सके। इससे भले ही अपराध के आंकड़े बढ़े, लेकिन पीड़ितों को न्याय मिला और जयपुर में शिकायत लेकर आने वाले पीड़ितों की संख्या में भारी कमी आई।
लेकिन इस वक्त राजस्थान में हालात ऐसे हो गए हैं जहां दलित और महिलाएं न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं. मुख्यमंत्री को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए कि एक मिसाल कायम हो. साथ ही अनिवार्य एफआईआर की व्यवस्था पूरी तरह से लागू की जाए।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
