बिना एलपीजी और बिजली के भी पका सकेंगे खाना, आज ही करें इस सोलर स्टोव की ऑनलाइन प्री-बुकिंग

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बिना एलपीजी और बिजली के भी पका सकेंगे खाना, आज ही करें इस सोलर स्टोव की ऑनलाइन प्री-बुकिंग

AMN. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण लोगों को एलपीजी सिलेंडर की कमी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इसकी कीमतों ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इस बीच लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए ऑयल इंडिया ने एक ऐसा समाधान पेश किया है जो एलपीजी संकट के बीच एक बड़ा समाधान बनकर सामने आया है।

कंपनी ने अब सूर्या नूतन नाम से एक इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम लॉन्च किया है। इसकी खास बात यह है कि लोग इसके जरिए बिना एलपीजी, पीएनएल और बिना बिजली के भी खाना बना सकेंगे। यह सिस्टम सूरज की रोशनी से चलता है. आप इस कुकिंग सिस्टम को बुक कर सकते हैं और इसे अपने घर पर मंगवा सकते हैं। इसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर ने तैयार किया है. इस प्रणाली में घर की छत पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं, जो सूर्य की रोशनी को ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं। इसके बाद ऊर्जा एक केबल के माध्यम से सीधे किचन में लगे कुकटॉप तक पहुंचती है। इस सोलर कुकिंग सिस्टम की शुरुआती कीमत करीब 12,000 रुपये है. इसके टॉप या प्रीमियम मॉडल की कीमत करीब 23,000 रुपये रखी गई है। इससे 4 लोगों के परिवार के लिए पूरे दिन का खाना आसानी से बनाया जा सकता है।

ये है प्री-बुकिंग की प्रक्रिया

इस सोलर कुकिंग सिस्टम की प्री-बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करनी होगी। इसमें नाम, ईमेल और परिवार में लोगों की संख्या जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी। वहीं जरूरत के हिसाब से सिंगल या डबल बर्नर का विकल्प चुनना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करते ही प्री-बुकिंग रजिस्टर हो जाती है।

पीसी: रोज़गारज़ोन
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version