AMN. राजस्थान के उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे 48 पर आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी पावर हाउस के पास एक के बाद एक 12 वाहनों की भिड़ंत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि केमिकल से भरे टैंकर के अचानक अनियंत्रित हो जाने से यह हादसा हुआ.
इस सड़क हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. खबरों के मुताबिक नेशनल हाईवे 48 पर हुए इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं कई यात्रियों के घायल होने की भी जानकारी है.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. इस सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे 48 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. बता दें कि हाईवे पर देबारी पावर हाउस के पास का इलाका ‘दुर्घटना संभावित क्षेत्र’ के रूप में पहचाना जाता है. यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटनाओं का मुख्य कारण खतरनाक कट और तेज रफ्तार है।
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग दुर्घटना(टी)उदयपुर सड़क दुर्घटना(टी)देबारी पावर हाउस दुर्घटना(टी)राष्ट्रीय राजमार्ग 48 दुर्घटना समाचार(टी)राजस्थान समाचार(टी)राजस्थान सड़क दुर्घटना(टी)एनएच 48 उदयपुर(टी)हाईवे 48 ट्रैफिक जाम अपडेट
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
