जयपुर. राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र (मानसून सत्र) गुरुवार को विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने विपक्ष से भी सदन की कार्यवाही में भाग लेने की अपील की. राजस्थान विधानसभा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब सत्र के पहले दिन विपक्षी सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे. देवनानी ने कहा कि विपक्ष उनका पूरा सम्मान करता है.
वासुदेव देवनानी ने कहा कि विपक्षी सदस्यों के सदन में नहीं आने की स्थिति ठीक नहीं है. देवनानी ने कहा कि मार्शल ने उन्हें बताया कि पिछली बार गेट नंबर छह से प्रवेश के दौरान अन्य लोग भी शामिल हो गये थे, जिससे विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये थे.
देवनानी ने यह बात सरकार को भी बता दी है
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विपक्ष का पूरा सम्मान है. उन्हें सदन में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है. विपक्ष अपने मुद्दों को मर्यादित तरीके से और तय नियमों के तहत सदन में रख सकता है. उन्होंने राज्य सरकार से विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों का संज्ञान लेने और उन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने की भी अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सदन का महत्व तभी है जब सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ जनहित के मुद्दों पर चर्चा करें और राज्य की जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान निकालने में अपनी भूमिका निभाएं.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
