राजस्थान: आधी रात को भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 7 जिलों के एसपी बदले

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: आधी रात को भजनलाल सरकार का बड़ा कदम, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 7 जिलों के एसपी बदले

जयपुर. भजनलाल सरकार ने मंगलवार आधी रात को बड़ा कदम उठाते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. वहीं, राज्य के 7 महत्वपूर्ण जिलों के एसपी बदल दिये गये हैं. सरकार ने चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा एसपी बदल दिए हैं. सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है.

सरकार ने 3 महीने के अंदर दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. अधिकारी कालूराम रावत और हरेंद्र महावर का इससे पहले 23 फरवरी को तबादला किया गया था, जिन्हें अब 3 महीने बाद नई जगह भेजा गया है. जबकि पीयूष दीक्षित को 19 मार्च को ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया था, महज दो महीने के भीतर ही उन्हें वहां से हटा दिया गया और अब उन्हें दौसा का नया एसी नियुक्त किया गया है।

वहीं एटीएस में एसपी ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन का एसपी बनाया गया है. डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर को दिल्ली में आरएसी की 11वीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश कुमार मीना को एसपी टोंक से एसपी भरतपुर और पीयूष दीक्षित को एसपी एसीबी जयपुर से एसपी दौसा नियुक्त किया गया है.

रोशन मीना को एसपी नागौर से एसपी टोंक के पद पर भेजा गया

सागर को एसपी दौसा से एसपी भीलवाड़ा, रोशन मीना को एसपी नागौर से एसपी टोंक भेजा गया है. मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ एसपी पद से जयपुर में एटीएस का एसपी नियुक्त किया गया है. उनकी जगह चित्तौड़गढ़ के नए एसपी धर्मेंद्र सिंह होंगे, जिनका भीलवाड़ा से तबादला किया गया है. धर्मेंद्र सिंह के जाने के बाद भीलवाड़ा में एसपी का पद संभाल रहे सागर को जिम्मेदारी दी गई है. महानिदेशक डॉ. हवा सिंह घुमरिया को नागरिक अधिकार एवं मानव तस्करी रोधी महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version