AMN. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को ब्यावर क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का सुबह ब्यावर के मसूदा स्थित कृषि उपज मंडी हेलीपैड पर पहुंचने का कार्यक्रम है. इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री मसूदा के कृषि उपज मण्डी परिसर में आयोजित होने वाले भव्य राज्य स्तरीय जन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इस खास मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा राज्य की जनता के हित में ”वीबी जी राम जी” योजना की आधिकारिक शुरुआत भी करेंगे. इस योजना के माध्यम से राज्य का विकास कर आम जनता को सीधे तौर पर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. मसूदा में जनसम्मेलन को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में नमोवन क्षेत्र में जायेंगे.
जहां वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक पौधा लगायेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री जन आस्था के प्रमुख केंद्र देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे विधि-विधान से विशेष दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे.
पीसी- दैनिक भास्कर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


