जयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने आज 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट जारी किया. इस बार राजस्थान 10वीं बोर्ड में 94.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इनमें लड़कियों का रिजल्ट 94.20% और लड़कों का 93.63% रहा। 10वीं के साथ-साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं. राजस्थान बोर्ड का 8वीं का रिजल्ट 97.01 फीसदी रहा, जबकि 5वीं का रिजल्ट 97.75 फीसदी घोषित हुआ.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग ने नतीजे जारी करने से पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी. साल 2026 में राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड ने 6195 केंद्रों पर विषयवार 175 विषयों की परीक्षा आयोजित की थी। इस बार भी राजस्थान बोर्ड की ओर से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं।
पीसी:भारत24लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


