AMN. देश में एलपीजी की बढ़ती मांग के बीच मजदूरों और कम आय वाले परिवारों के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि सरकार ने गरीबों को पांच किलो का छोटा एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने का फैसला किया है.
इसके पीछे सरकार का मकसद उन लोगों को गैस कनेक्शन मुहैया कराना है जिनके लिए 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर सीधे भरवाना महंगा या मुश्किल है। सरकार के इस कदम से खासतौर पर दिहाड़ी मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों और शहरी झुग्गियों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा. 5 किलो का एलपीजी कनेक्शन लेने वाले लाभार्थी के घर में पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इस आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। यदि किसी श्रमिक प्रवासी के पास स्थानीय पते का पूरा प्रमाण नहीं है तो वह स्व-घोषणा के माध्यम से भी आवेदन कर सकता है।
पीसी: बिजनेस-स्टैंडर्ड
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


