जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश में खाद की कमी नहीं होने देगी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को यह आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को नुकसान पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है और इसमें किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं होगी और राज्य में उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती, सिंचाई, बिजली समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की और फीडबैक लिया.
बजट में गेहूं की एमएसपी खरीद पर 150 रुपए बोनस की घोषणा और नहरी व्यवस्था में सुधार के प्रयासों के लिए श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के किसानों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है. इस दौरान किसानों ने श्री शर्मा को गेहूं का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया.
किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार सार्थक प्रयास कर रही है।
सीएम भजनलाल ने किसानों से बातचीत की और बिजली आपूर्ति, नहरों के सुदृढ़ीकरण, फिरोजपुर फीडर की जल वहन क्षमता बढ़ाने सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों पर फीडबैक लिया. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों से बात कर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है. उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ महत्वपूर्ण खाद्यान्न उत्पादक जिले हैं। राजस्थान को अन्न भंडार बनाने में यहां के किसानों का बड़ा योगदान है। राज्य सरकार किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
