AMN. केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाओं के जरिए गरीबों की मदद की जाती है। इसके तहत हाल ही में बिहार सरकार ने बीपीएल परिवारों के लिए एक नई पहल शुरू की है. इसके तहत बिहार सरकार अब राज्य के बीपीएल परिवारों को मुफ्त सोलर पैनल लगवाने का मौका दे रही है.
बिहार सरकार की इस योजना के तहत बीपीएल और कुटीर ज्योति कनेक्शन धारकों को उनकी छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक निम्न आय वर्ग के परिवारों को सहायता प्रदान करना है। सोलर सिस्टम लगने के बाद गरीबों को बिजली मिल सकेगी. इससे परिवारों का मासिक बिजली खर्च काफी हद तक कम हो जाएगा। इससे लोगों को आर्थिक बचत होगी।
बिहार सरकार ने राज्य के लोगों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन करने की अपील की है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल और सरल बना दिया है।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
