जयपुर. नौतपा के कारण पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। सीएम भजनलाल ने एसएमएस के जरिए कहा कि प्रिय प्रदेशवासियों, इस समय राजस्थान में नौतपा के कारण भीषण गर्मी का दौर चल रहा है. बढ़ते तापमान और लू के प्रभाव को देखते हुए आप सभी से अनुरोध है कि अपने स्वास्थ्य और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
कृपया पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें, बच्चों, बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों का विशेष ध्यान रखें और अत्यधिक धूप में बाहर जाने से बचें। साथ ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। हमारी संस्कृति सेवा, संवेदनशीलता और परोपकार की भावना से ओतप्रोत रही है। इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं। सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल, छाया एवं ठंडे पानी की व्यवस्था करने में अपनी भूमिका निभायें।
साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था कर जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी और करुणा का परिचय दें। आपकी जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सहयोग से हम सभी इस भीषण गर्मी का सुरक्षित एवं सामूहिक रूप से सामना कर सकते हैं। मैं राज्य के सभी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं।
पीसी: डीपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
