जयपुर. मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रदेश में छिड़े महाभारत के बीच आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार और प्रशासन पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाए. पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया तो परिणाम बुरे होंगे.
कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस मामले में सीधे तौर पर जिला कलेक्टरों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी नियमों से परे जाकर गलती करेगा तो हम उसे सजा देंगे. उन्होंने भाजना नेताओं और कार्यकर्ताओं पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है.
उन्होंने पीसी के दौरान यह भी दावा किया कि कुछ अधिकारी बीएलओ के ओटीपी भी ले रहे हैं और थोक में नाम जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हर बूथ पर 50-50 नये नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है. किसका नाम हटाना है और किसका जोड़ना है, यह पहले ही तय हो चुका है.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


