AMN. राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्य में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनी कमेटी को लेकर बड़ी बात कही है. जानकारी के मुताबिक लोगों की राय जानने के लिए समिति 10 जुलाई से यूसीसी पर जन सुनवाई करेगी. इसकी शुरुआत राजधानी जयपुर से होगी. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस जनसुनवाई के बहिष्कार का ऐलान किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि प्रस्तावित ड्राफ्ट के बिंदु तय किए बिना जनसुनवाई करना और लोगों की राय मांगना पूरी तरह से गलत है. कांग्रेस नेता ने 10 जुलाई से शुरू होने वाली जनसुनवाई को रद्द करने की मांग की है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका कहना है कि भजनलाल शर्मा सरकार समान नागरिक संहिता के नाम पर राजस्थान को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है. वह नफरत फैलाकर लोगों को आपस में बांटना चाहती है. यहां समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं है, लेकिन सरकार इसके नाम पर बेवजह राजनीतिक लाभ उठा रही है.
पीसी- इंडिया टुडे
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


