राजस्थान: जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, एसीबी ने सुबह-सुबह की कार्रवाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: जेजेएम घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, एसीबी ने सुबह-सुबह की कार्रवाई

AMN. 960 करोड़ रुपये के जेजेएम घोटाले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को आज फिर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें आज सुबह 5.30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया. जेजेएम घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी ने यह बड़ी कार्रवाई की है. इससे पहले एसीबी ने रिटायर आईएएस सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में ये बड़ी कार्रवाई हुई है.
15 ठिकानों पर छापेमारी की गई

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी ने 2025 में भी इसी मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. 17 फरवरी को एसीबी ने करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था.

960 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

आरोप है कि जेजेएम योजना के तहत फर्म मेसर्स श्री गणपति ट्यूबवेल और श्री श्याम ट्यूबवेल ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए टेंडर हासिल किए थे. इन दोनों फर्मों के मालिक महेश मित्तल और पदमचंद जैन पर इरकॉन इंटरनेशनल कंपनी के फर्जी प्रमाणपत्रों का उपयोग करके लगभग 960 करोड़ रुपये के टेंडर हासिल करने का आरोप है। आरोप है कि इन सबमें पूर्व मंत्री महेश जोशी भी शामिल थे.

पीसी- आज तक


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version