राजस्थान: गहलोत ने सीएम भजनलाल से मांगा जवाब, पूरी हुई ये मांग

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: गहलोत ने सीएम भजनलाल से मांगा जवाब, पूरी हुई ये मांग

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के भुवाणा में आदिवासी परिवार को बंधक बनाने और उनकी 25 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने की साजिश को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में एक खबर पोस्ट कर गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पूर्व सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि उदयपुर के भुवाणा में एक आदिवासी परिवार को बंधक बनाकर उनकी 25 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने की साजिश करना और पुलिस द्वारा पीड़ितों को ही आरोपी बनाना प्रभाव के दुरुपयोग की पराकाष्ठा है. इस मामले में बीजेपी विधायक पुष्पेंद्र सिंह और खुद को मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बताने वाले हेमंत शर्मा की भूमिका सीधे तौर पर संदेह के घेरे में है.

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि इस मामले के लिए विशेष रूप से बाली से उदयपुर डिप्टी एसपी की पोस्टिंग और सुखेर थाना अधिकारी द्वारा कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करना साफ दर्शाता है कि पुलिस और सत्ता का गठजोड़ भू-माफियाओं को संरक्षण दे रहा है.

क्या राज्य पुलिस अब प्रभावशाली लोगों की ‘निजी सेना’ बन गई है?

तीन बार राज्य के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्या राज्य की पुलिस अब प्रभावशाली लोगों की ‘निजी ताकत’ बन गई है? पिछले कुछ समय से कई अधिकारियों के भ्रष्टाचार की खबरें अखबारों में छपने के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पूरी व्यवस्था निरंकुश होती जा रही है. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी विधायक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version