जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान एनर्जी कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के तीव्र विकास, अपार निवेश संभावनाओं और हरित ऊर्जा आधारित भविष्य के लिए राज्य सरकार की स्पष्ट दृष्टि साझा की। साथ ही निवेशकों से राजस्थान में निवेश कर ऊर्जा क्षेत्र की नई संभावनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।
इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने कहा कि आज राजस्थान सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। रिकॉर्ड सौर ऊर्जा उत्पादन, हरित ऊर्जा गलियारों का विस्तार, मजबूत बिजली अवसंरचना और निवेश अनुकूल नीतियां राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।
इस मौके पर सीएम भजनलाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान (राष्ट्र प्रथम) से प्रेरित होकर पेट्रोल-डीजल बचाने, ऊर्जा बचाने और इसे जनभागीदारी से जन आंदोलन बनाने की अपील की. हमारी सरकार राजस्थान को देश की ऊर्जा राजधानी बनाने के संकल्प के साथ हरित विकास, नवाचार और रोजगार सृजन को लगातार बढ़ावा दे रही है।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
