जयपुर. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरमथुरा में खनन माफिया द्वारा कुचले गए वन रक्षक जितेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है. इस संबंध में जूली ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह हत्या बीजेपी सरकार के माफिया-संरक्षण का नतीजा है.
कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, आप राजस्थान में हैं. मुख्यमंत्री से जरा पूछिए कि प्रदेश में कानून का राज है या माफिया का? कर्मचारी अपनी जान दे रहे हैं और सरकार ने माफिया के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
सांगानेर हादसे को लेकर जूली ने कहा कि जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी कार द्वारा कई लोगों को कुचलने और जानमाल के नुकसान की खबर बेहद दुखद और हृदय विदारक है. मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
PC:mttvindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
