जयपुर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज अपने बीकानेर प्रवास के दौरान संभागीय कार्यालय, बीकानेर शहर में संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और जनसेवा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स के जरिए भी दी है.
इस बैठक में मदारन राठौड़ ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर भी बड़ा बयान दिया. इसे राजे के हालिया बयानों पर कटाक्ष माना जा रहा है. हाल ही में राजे ने कहा था कि ‘मैं खुद को नहीं बचा सकी तो आपके लिए क्या कर सकती हूं. इस बयान को लेकर अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मारवाड़ी अंदाज में कहा कि ‘चिट्ठी को कुचल दें, और घी मांगें, मोदी लड़ें, चिट्ठी खा जाएं.’ राजनीतिक हलकों में इस कटाक्ष को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए सीधा और कड़ा संदेश माना जा रहा है.
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, भूपेन्द्र सैनी, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र जी कुमावत एवं प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
