राजस्थान: 1 जून को नहीं होगी पेट्रोल पंपों की हड़ताल, एसोसिएशन ने कहा- सरकार ने दिया है बातचीत का आश्वासन

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: 1 जून को नहीं होगी पेट्रोल पंपों की हड़ताल, एसोसिएशन ने कहा- सरकार ने दिया है बातचीत का आश्वासन

AMN. राजस्थान के लोगों के लिए राहत की खबर है, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 1 जून, 2026 से राज्य भर में प्रस्तावित पेट्रोल पंप हड़ताल को 15 दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने यह कदम राज्य सरकार द्वारा समस्या के समाधान के लिए दिखाए गए सकारात्मक पहल और बातचीत के आश्वासन के बाद उठाया है।

मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसोसिएशन की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाई है. उन्होंने पेट्रोलियम व्यवसायियों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान निकालने के लिए एक जून को जयपुर में सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये हैं.

वैट कटौती के सकारात्मक संकेत

खबरों की मानें तो हड़ताल टालने के पीछे एक और बड़ी वजह सत्ताधारी बीजेपी के प्रवक्ता राघव गर्ग का हाल ही में एक टीवी डिबेट के दौरान दिया गया बयान है. बहस में बीजेपी प्रवक्ता ने राज्य में ईंधन पर वैट कम करने की योजना पर सहमति जताई है. एसोसिएशन ने इसे पेट्रोलियम व्यवसायियों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी बेहद सकारात्मक और उम्मीद भरा संकेत माना है.

पीसी- आज तक

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान पेट्रोल पंप हड़ताल(टी)पेट्रोल पंप हड़ताल स्थगित(टी)आरपीडीए हड़ताल(टी)राजस्थान समाचार(टी)राजस्थान पेट्रोल की कीमत


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version