राजस्थान: सितंबर से नवंबर के बीच हो सकते हैं पंचायत और निकाय चुनाव, सरकार ने मांगा और…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: सितंबर से नवंबर के बीच हो सकते हैं पंचायत और निकाय चुनाव, सरकार ने मांगा और...
राजस्थान: सितंबर से नवंबर के बीच हो सकते हैं पंचायत और निकाय चुनाव, सरकार ने मांगा और...

AMN. राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. सरकार की ओर से कई बार समय दिया गया, लेकिन किसी न किसी कारण से चुनाव नहीं हो पा रहा है. इन चुनावों को लेकर कोर्ट ने भी सख्त रुख दिखाया है. अब फिर खबर है कि लंबे समय से टल रहे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव अब सितंबर से नवंबर के बीच हो सकते हैं. इसके संकेत सरकार की ओर से हाई कोर्ट में दायर अर्जी से मिले हैं.

समय बढ़ाने की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने कोर्ट से चुनाव कराने की समय सीमा 31 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की है. सरकार ने अपनी अर्जी में ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग के साथ हुए पत्राचार का हवाला देते हुए चुनाव स्थगित करने का अनुरोध किया है. सरकार का कहना है कि अभी तक ओबीसी आयोग से राजनीतिक आरक्षण को लेकर अंतिम रिपोर्ट नहीं मिली है.

ये तर्क दिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार का तर्क है कि राज्य में ओबीसी आबादी करीब 50 फीसदी है. ऐसे में उनका राजनीतिक आरक्षण निर्धारित किए बिना चुनाव कराना उचित नहीं होगा. इसलिए चुनाव कराने के लिए पर्याप्त समय देना जरूरी है. प्रदेश भर में ओबीसी डेटा का सर्वे कराया जा रहा है. सर्वेक्षण के बाद आंकड़ों का विश्लेषण कर आयोग 14 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा. इसके बाद राज्य सरकार 31 अगस्त तक आरक्षण से संबंधित विस्तृत विवरण राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा सकेगी. सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आरक्षणवार ब्योरा मिलने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में करीब 90 दिन लगेंगे.

पीसी-टीवी9


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *