AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को कई बड़ी सौगातें दी हैं. पीएम मोदी ने बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया. इससे पहले प्रधानमंत्री ने जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भी शिलान्यास किया. साथ ही सभा को संबोधित भी किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के पचपदरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें राजस्थानी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने पश्चिमी राजस्थान की पहचान नक्काशीदार खिड़की और लकड़ी की घड़ी भेंट की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पौधारोपण किया. इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे.
pc-rashtriaprastavana.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
