राजस्थान: राज्यवर्धन सिंह ने विधानसभा में कोच भर्ती को लेकर किया बड़ा ऐलान.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: राज्यवर्धन सिंह ने विधानसभा में कोच भर्ती को लेकर किया बड़ा ऐलान.

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार अब खेल विभाग में 140 स्थायी और 700 अस्थायी कोचों की भर्ती करेगी. खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में यह जानकारी दी है. मंत्री राठौड़ ने यह जानकारी निर्दलीय विधायक यूनुस खान के सवाल के जवाब में दी है.

उन्होंने विधानसभा में कहा कि 2012 के बाद पहली बार खेल विभाग में कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. 140 स्थायी प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल गयी है और कर्मचारी चयन बोर्ड आगे की कार्रवाई कर रहा है. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि 700 अस्थायी कोचों की भी नियुक्ति की जाएगी. इससे प्रदेश के अधिकांश खेल प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षक उपलब्ध हो जायेंगे।

इस दौरान निर्दलीय विधायक यूनुस खान ने भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद योजना के तहत वह विधायक कोटे से एक करोड़ रुपये देने को तैयार हैं. इस संबंध में उन्होंने राज्य सरकार से मैचिंग ग्रांट देने का आग्रह किया. इस पर खेल मंत्री राठौड़ ने जवाब दिया कि योजना के अपने नियम हैं और प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा.

PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान विधानसभा सत्र(टी)खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह(टी)खेल विभाग में 840 कोचों की भर्ती(टी)निर्दलीय विधायक यूनुस खान(टी)140 स्थायी कोच


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version