AMN. राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने आज आसाराम को बड़ी राहत दी है. जमानत अवधि खत्म होने से पहले ही हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ा दी है.
आसाराम की जमानत अवधि 6 मई को खत्म होने वाली थी. खबरों के मुताबिक, जमानत अवधि बढ़ाने की आसाराम की अर्जी पर आज कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा और न्यायमूर्ति संगीता शर्मा की पीठ ने सुनवाई की. इस पीठ ने मेडिकल आधार पर आसाराम की जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ाने का निर्देश दिया.
आसाराम की ओर से पैरवी करते हुए उनके वकील यशपाल राजपुरोहित ने कोर्ट को बताया कि आसाराम का इलाज अभी भी जारी है. ऐसे में इलाज पूरा होने तक जमानत अवधि बढ़ाई जाए। आपको बता दें कि इससे पहले आसाराम को 29 अक्टूबर 2025 को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी. गौरतलब है कि आसाराम नाबालिग से रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
