जयपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने 27 मई को भैराणा धाम पर आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत के लिए अपनी रणनीति बना ली है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर में अपने आवास पर जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 27 मई को भैराणा धाम पर आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत को लेकर अहम जिम्मेदारियां सौंपी और महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने और किसानों, युवाओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक जनसंपर्क करने का आह्वान किया.
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में आगे कहा कि पार्टी परिवार के सदस्यों से बातचीत में मैंने प्रदेश भर से आरएलपी परिवार के सदस्यों से साधु-संतों के सम्मान और पर्यावरण की रक्षा के लिए आयोजित होने वाली इस महापंचायत में पहुंचने को कहा है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा सत्य और न्याय के लिए लड़ती है। जयपुर आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ आरएलपी नेता दिलीप चौधरी, मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी और खींवसर से पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल भी मौजूद रहे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
