AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस महीने दोनों ईंधन की कीमतें चार बार बढ़ी हैं.
सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 2.82 रुपये और डीजल 2.73 रुपये महंगा हो गया. जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 है. इस महीने 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे, 19 मई को पेट्रोल-डीजल औसतन 90 पैसे और 15 मई को दोनों ईंधन औसतन 3 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
