AMN. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य के पास बारूदी सुरंगें बिछाने वाली नौकाओं और बंदर अब्बास बंदरगाह के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट पर भी हमला किया। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया है.
सेंटकॉम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि ये हमले अमेरिकी सैनिकों और युद्धपोतों को खतरे से बचाने के लिए किए गए थे. अमेरिकी सेना का आरोप है कि बारूदी सुरंगें बिछाने से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों को खतरा है. अब देखना यह है कि अमेरिका के इस कदम के बाद ईरान क्या एक्शन लेता है. जानकारों का मानना है कि इस हमले से दोनों देशों के बीच बातचीत में कुछ रुकावट आ सकती है, लेकिन फिलहाल शांति वार्ता रुकती नहीं दिख रही है. दोनों देशों के बीच समझौते पर बातचीत जारी है.
ईरान के साथ बातचीत अभी भी जारी: मार्को रुबियो
भारत दौरे पर जयपुर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान के साथ समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ बातचीत अभी भी जारी है। इस मुद्दे पर कतर में बातचीत हुई और अब देखना यह है कि इसमें कितनी प्रगति होती है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उस समझौते को ही अमेरिका अच्छा सौदा मानेगा. आपको बता दें कि दुनिया के देश भी चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच विवाद खत्म हो.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग अनुवाद करने के लिए)अमेरिका-ईरान युद्ध(टी)युद्धविराम वार्ता(टी)अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमला शुरू किया
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
