जयपुर. पंचायत चुनाव को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार कांग्रेस के निशाने पर बनी हुई है. अब इस मामले में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इसी संबंध में आज टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की पंचायती राज व्यवस्था खस्ताहाली की ओर बढ़ रही है.
बीजेपी सरकार द्वारा चुनाव नहीं कराने के कारण केंद्र की बीजेपी सरकार ने 1900 करोड़ रुपये की धनराशि रोक दी है और इसका सबसे पहला असर ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पर पड़ा है. फंड नहीं मिलने के कारण सफाई से जुड़े भुगतान लंबित हैं, भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों के काम की गति पर असर पड़ा है.
मैंने कुछ दिन पहले भी यह मुद्दा उठाया था लेकिन मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.’ विडम्बना यह है कि पंचायती राज से निकले हमारे मुख्यमंत्री आज उसी व्यवस्था के प्रति इतनी उपेक्षा दिखा रहे हैं। भाजपा सरकार को अब भी सावधान रहना चाहिए और बिना किसी बहानेबाजी के चुनाव कराना चाहिए।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


