जयपुर. शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियों की घोषणा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को गुमराह करने के लिए बड़े-बड़े दावे किए और शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां करने की घोषणा की, लेकिन आज हकीकत यह है कि न तो भर्ती हुई और न ही परीक्षा हुई.
यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बार-बार कैलेंडर बदलना और वादे अधूरे छोड़ना युवाओं का भरोसा तोड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय हमने पारदर्शी और समयबद्ध भर्तियां कर युवाओं को अवसर दिये, लेकिन आज प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को केवल इंतजार ही करना पड़ रहा है और निराशा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार जवाब दे- आखिर कब तक इंतजार करेगा युवा? 10,000 नौकरियों का वादा कब पूरा होगा? युवाओं के सपनों के साथ यह अन्याय अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
PC:hindi.moneycontrol
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


