राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी.
राजस्थान: पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी.

AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के जोधपुर और पचपदरा का दौरा करेंगे. इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर जोधपुर में उत्साह का माहौल है और राज्य सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा समेत राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जोधपुर पहुंचे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. यह दौरा न सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि कार्यक्रम स्थल पर प्रोटोकॉल और व्यवस्थाओं को त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रशासन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने सभी विभागों के साथ बेहतरीन समन्वय बनाया है.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रशासनिक टीम जोधपुर एयरपोर्ट से लेकर पचपदरा रिफाइनरी तक हर प्वाइंट का बारीकी से निरीक्षण करेगी. सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक हर छोटी-बड़ी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी ताकि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल और व्यवस्थित रहे.

पीसी-एनडीटीवी


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *