राजस्थान: इन लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
राजस्थान: इन लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश

जयपुर. अवैध खनन करने वालों पर भजनलाल सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. सीएम भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सीएम ऑफिस में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली को लेकर आयोजित बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं. सीएम ने निर्देश दिया कि विभाग अवैध खनन के खिलाफ पूरी रोकथाम के उपाय करे और इस काम में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. साथ ही उन्होंने पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग को सम्पत्तियों के पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाकर आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने के भी निर्देश दिये। सीएम भजनलाल ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिये. बैठक में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आबकारी नीति में किये गये नीतिगत सुधारों के फलस्वरूप इस वर्ष आबकारी राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 7.52 प्रतिशत अधिक रहा है।

बैठक में बताया गया कि पंजीयन एवं मुद्रांक द्वारा डीएलसी दरों में किये गये सुधारों के फलस्वरूप स्टाम्प शुल्क से प्राप्त राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की समान अवधि में 16.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, खनन पट्टों की नीलामी से होने वाली राजस्व आय में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राज्य सरकार को राजस्व आय में 7.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

सीएम भजनलाल ने कहा कि मजबूत राजस्व व्यवस्था राज्य के विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती है. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार राजस्व संग्रहण को मजबूत करने के साथ-साथ पारदर्शी एवं सरल कर प्रणाली विकसित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, खनन ब्लॉकों की नियमित नीलामी, पारदर्शी कर प्रणाली सहित विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं, जिसके कारण पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष की समान अवधि में राज्य सरकार की राजस्व आय में 7.10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version