जयपुर. प्रदेश के शेखावाटी इलाके में आज कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा और चूरू सांसद राहुल कस्वां के करीबी माने जाने वाले ताराचंद सहारण ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है.
पीसीसी सदस्य ताराचंद सहारण आज नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी में शामिल हो गए। आज आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है.
हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से बताया कि आज नागौर निवास पर सरदारशहर के पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताराचंद सहित सरदारशहर विधानसभा के राजूराम नाई, लालचंद स्वामी, राजकुमार सैनी, नरेश कुमार गोस्वामी, अरविंद बारोड़, जयपाल बाना, लीलाधर बोहरा, देवीलाल डूडी, पप्पू मीना आदि ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर चूरू जिले से पार्टी प्रभारी मदनलाल ढाका, बीकानेर जिले से आरएलपी परिवार के सदस्य दानाराम गिताला, विजयपाल बेनीवाल, राकेश, सांवरमल जाखड़, रामकरण, महावीर बेनीवाल, गजानंद आदि मौजूद रहे।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
