AMN. राजस्थान में आंधी और बारिश से मौसम में बदलाव आया है. इससे तापमान में गिरावट आयी है. तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में तूफान और बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने इस तरह का अलर्ट जारी किया है. अगले चार से पांच दिन राज्य के लोगों के लिए मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं. इस सप्ताह तूफान के कारण अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रह सकता है.
मौसम विभाग ने आज जयपुर समेत प्रदेश के 24 जिलों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने आज जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झुंझुनू, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली, फलौदी और श्रीगंगानगर जिलों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन संभागों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर में तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है.
सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया है. जयपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया. जयपुर में तापमान आठ डिग्री तक गिर गया है.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
