AMN. राजस्थान में इन दिनों लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ आंधी-तूफान और बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी ने बेहाल कर दिया है.
तूफान और बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का नया दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलौदी और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है. वहीं, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर तेज रहेगा. विभाग का अनुमान है कि इन इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने आज से 17 मई तक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर संभाग और भरतपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है.
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विभाग की ओर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा और करौली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के इन जिलों में अचानक तेज हवाएं, गरज और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पीसी:खबरगांव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान टुडे न्यूज(टी)राजस्थान टुडे वेदर न्यूज(टी)राजस्थान आज का मौसम(टी)जयपुर ताजा खबर(टी)आईएमडी अलर्ट
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
