AMN. नीट परीक्षा रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रितिक मिश्रा की आत्महत्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि अब वह प्रतियोगी परीक्षा नहीं देंगे. ये आखिरी शब्द थे लखीमपुर खीरी के 21 साल के रितिक मिश्रा के. तीसरी बार नीट की परीक्षा देने वाले इस बच्चे का परीक्षा रद्द होते ही दिल टूट गया. गोवा में भी एक NEET अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली. ये बच्चे परीक्षा में हारे नहीं, इन्हें भ्रष्ट सिस्टम ने मार डाला। यह आत्महत्या नहीं है – यह सिस्टम द्वारा की गई हत्या है।
राहुल गांधी ने दिए ये आंकड़े:
-2015 से 2026 तक 148 परीक्षा घोटाले।
-87 परीक्षाएं रद्द, 9 करोड़ बच्चों का भविष्य प्रभावित।
-148 घोटालों में सिर्फ 1 व्यक्ति को सजा हुई.
-सीबीआई ने 17, ईडी ने 11 मामले उठाए – किसी को सजा नहीं हुई।
– अकेले NEET, AIPMT और अन्य मेडिकल परीक्षाओं में 15 घोटाले।
घोटालों में जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया
राहुल आंधी ने कहा कि सबसे शर्मनाक बात यह है कि इन घोटालों में जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है. उन्हें हटा दिया जाता है और फिर गुप्त रूप से ऊंचे पद पर नियुक्त कर दिया जाता है. जो चोरी करते हैं उन्हें पुरस्कार मिलता है और जो परीक्षा देते हैं उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है। मोदी जी – आपकी जवाबदेही जगाने के लिए कितने रितिक चाहिए?
हम यह लड़ाई मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।’
राहुल गांधी ने कहा कि मेरे युवा साथियों, आपका दर्द मेरा दर्द है. आपकी मेहनत मेरी मेहनत है. आपका भविष्य चुराने वालों को जवाब देना होगा. चाहे कितना भी समय लगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा – यह मेरा वादा है। हम इस लड़ाई को मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।’
PC:thenewsमिनट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
