जयपुर. एनटीए द्वारा नीट परीक्षा रद्द करने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है. उन्होंने एनटीए को बीजेपी-आरएसएस का एनजीओ बताया है.
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि एनटीए नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचार से भरा है, शीर्ष पर उन लोगों को बिठाया गया जिनके कार्यकाल में व्यापमं जैसा देश का सबसे शर्मनाक परीक्षा घोटाला हुआ.
सच तो यह है कि केंद्र और भाजपा शासित तंत्र में पेपर लीक एक “व्यवसाय” बन गया है और एनटीए जैसे संगठन भाजपा-आरएसएस के “एनजीओ” हैं। राजस्थान की भाजपा सरकार ने बजट में घोषणा की है कि एनटीए की तर्ज पर “आरएसटीए” बनाया जाएगा। सवाल यह है कि जब एनटीए खुद भ्रष्टाचार और पेपर माफिया का प्रतीक बन गया है तो क्या उसी मॉडल की नई एजेंसी बनाने से युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा? या फिर राजस्थान में भी कोई नया “पेपर लीक मैकेनिज्म” खड़ा किया जा रहा है?
पीसी:एप्लाइव
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
