राजस्थान मौसम अपडेट: भीषण गर्मी ने लगाया लॉकडाउन, अब आधे राज्य के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: भीषण गर्मी ने लगाया लॉकडाउन, अब आधे राज्य के लिए जारी हुआ ये अलर्ट

AMN. राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. भीषण गर्मी ने एक तरह से अघोषित लॉकडाउन लगा दिया है. फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में लू चलने की आशंका है. वहीं, पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 42-45 डिग्री के आसपास रह सकता है. कल तक राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा.

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले चार दिनों तक आधा राजस्थान लू से प्रभावित रहेगा. बुधवार को ज्यादातर शहरों में तेज धूप के साथ लू चली। कोटा, चित्तौड़गढ़, पिलानी (झुंझुनू), अलवर और अन्य शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में धूल भरी आंधी चल सकती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तेज धूल भरी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

लोगों को ये सलाह दी गई है

भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घरों से निकलने से बचने की सलाह दी है. खूब पानी पीने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और सिर को ढककर रखने की भी सलाह दी गई है.

PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version