AMN. राजस्थान में भीषण गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही है. इसके चलते दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसका खामियाजा राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाके के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. गुरुवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है. आने वाले दिनों में राज्य में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है. यानी तापमान 1 से 2 डिग्री और बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्य में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने जिलेवार लू की चेतावनी जारी की है. हालांकि, 25 से 28 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में और 26 से 28 अप्रैल के बीच पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में दोपहर में गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है.
इन जिलों में स्कूलों का समय बदला गया
भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी जयपुर, बड़कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में सुबह की पाली में कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया गया है. कोटा में 12वीं कक्षा का समय 24 अप्रैल से 2 मई तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, दौसा में कक्षा 8वीं का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है.
PC:zeenews.india
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
