जयपुर. केंद्र सरकार के बाद भजनलाल सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दी जाएगी. इस प्रकार राज्य में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 फीसदी हो गया है.
भजनलाल सरकार के इस कदम के बाद राज्य में सातवें वेतनमान के तहत 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता या महंगाई राहत 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगी. इस फैसले से करीब 7.02 लाख कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. इस बढ़ोतरी का फायदा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा.
कर्मचारियों को मई 2026 के वेतन से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता आगामी जून में नकद भुगतान किया जाएगा तथा 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक चार माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी। 01 जनवरी, 2026 से पेंशनभोगियों को महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय बोझ पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने DA में भी बढ़ोतरी की थी
इससे पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. सरकार के इस फैसले से महंगाई भत्ता मूल वेतन का 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा.
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
