AMN. राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती रहेगी। ऐसे संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं. अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऐसे संकेत दिये गये हैं. आज उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है और शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने कल रात जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों और आसपास के इलाकों में आंधी तूफान की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकता है. इन दो दिनों में जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में फिर से आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है. इसके लिए विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, धौलपुर, भरतपुर जिलों और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.
बारिश और तेज आंधी से किसानों के चेहरे पर निराशा
आपको बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई. बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि बारिश और तेज आंधी के कारण किसानों के चेहरे पर निराशा देखी गयी. शाहजहाँपुर क्षेत्र के कांकर कुटीना गांव सहित आसपास के इलाकों में अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
