AMN. राजस्थान में इन दिनों मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिल रही है, जिससे दिन में ठंड से राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई है. दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
इससे लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी. हालांकि, सुबह-शाम लोगों को अभी भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में आने वाले पूरे सप्ताह उत्तरी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे रात और सुबह के समय ठंड रहेगी। दिन में धूप निकलने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कम हो जाएगा। गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 2.6 डिग्री दर्ज किया गया.
यह राज्य के प्रमुख शहरों में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी जयपुर में 12.2 डिग्री, पिलानी में 7.2 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, कोटा में 9.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.3 डिग्री, जैसलमेर में 12.1 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री, माउंट आबू में 8.6 डिग्री, बीकानेर में 9.6 डिग्री, अजमेर में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.4 डिग्री, अलवर में 7.0 डिग्री, चूरू में 8.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.7 डिग्री, अंता बारां में 8.4 डिग्री, जालौर में 11.8 डिग्री, सिरोही में 9.7 डिग्री, करौली में 5.3 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री और झुंझुनू में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम अपडेट(टी)मौसम अपडेटआज(टी)आज मौसम(टी)आईएमडी पूर्वानुमान(टी)बारिश अलर्ट(टी)राजस्थान में आज मौसम(टी)राजस्थान में आज मौसम(टी)जयपुर में आज मौसम(टी)अजमेर में आज मौसम(टी)भरतपुर में आज मौसम(टी)सीकर में आज मौसम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
